आगरालीक्स महाराष्ट्र में कंगना रनौत के कार्यालय को बीएमसी द्वारा तोडने पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में बयानों के बाद सुर्खियों में आंई कंगना रनौट को महाराष्ट्र की उदृधव सरकार से पंगा लेना महंगा पड गया है। बंबई म्युनिसपल कारपोरेशन ने बुधवार सुबह बांद्रा वेस्ट के पाली हिल रोड स्थित कंगना रनौट के कार्यालय के अवैध हिस्से को तोडना शुरू कर दिया। इस बीच कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी से कडी सुरक्षा के बीच चंडीगढ पहुंची और वहां से मुंबई के लिए रवाना हो गईं। कंगना ने एक बार दोबारा मुंबई को पीओके बताते हुए बीएमसी सीट को बाबर की सेना बताया है। इस मामले में कंगना हाईकोर्ट पहुंची, हाईकोर्ट ने तोडफोड पर रोक लगा दी है।