आगरालीक्स.. आगरा में तेज दौडने लगी जिंदगी, कंगना के कार्यालय को तोडफोड, आगरा सहित देश दुनिया की नौ सितंबर की खबरें
कंगना रनौट का कार्यालय तोडा
सुशांत सिंह राजपूत मामले में बयानों के बाद सुर्खियों में आंई कंगना रनौट को महाराष्ट्र की उदृधव सरकार से पंगा लेना महंगा पड गया है। बंबई म्युनिसपल कारपोरेशन ने बुधवार सुबह बांद्रा वेस्ट के पाली हिल रोड स्थित कंगना रनौट के कार्यालय के अवैध हिस्से को तोडना शुरू कर दिया। इस बीच कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी से कडी सुरक्षा के बीच चंडीगढ पहुंची और वहां से मुंबई के लिए रवाना हो गईं। कंगना ने एक बार दोबारा मुंबई को पीओके बताते हुए बीएमसी सीट को बाबर की सेना बताया है। हाईकोर्ट पहुंची कंगना।
रिया भायखला जेल में शिफ्ट
सुशांत सिंह राजपूत से जुडे ड्रग्स मामले में अरेस्ट की गईं रिया चक्रवती की पहली रात एनसीबी के लॉक अप में गुजरी, निचली अदालत ने जमानत याचिका खारिज करते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एनसीबी ने बुधवार को रिया को भायखला जेल में शिफ्ट कर दिया।
आजम खान को राहत
सपा के रामपुर से सांसद आजम खान को इलहाबाद हाईकोर्ट से बडी राहत मिली है, कोर्ट ने आजम के हम सफर रिजोर्ट को गिराए जाने के आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने रामपुर विकास प्राधिकरण के ध्वस्तीकरण के आदेश को गलत माना है।
वैक्सीन का ट्रायल टला
आक्सपोर्ट यूनिवर्सिटी और एस्ट्रा जेनेका द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल अमेरिका में रोक दिया गया है। वैक्सीन निर्माण में देश में सबसे आगे चल रही आक्सपोर्ट वैक्सीन के ट्रायल को टाले जाने से दुनिया की उम्मीदों को झटका लगा है। ब्रिटेन में वैक्सीन लेने वाले हेल्थ वॉलेंटियर को गंभीर रिएक्शन होने के बाद ट्रायल को रोका गया है।
किसान योजना में बडा घोटाला
तमिलनाडू सरकार ने प्रधानमंत्री किसान योजना में करोडों रुपये के घोटाले का खुलासा किया है, सरकार ने पाया कि धोखाधडी करके किसान योजना के 110 करोड से ज्यादा का भुगतान आनलाइन कर निकाल लिए गए। इस घोटाले में संदिग्ध 80 अधिकारियों और कर्मचारियों को बर्खास्त और 34 को निलंबित कर दिया गया है।
मेट्रो की पिंक और ब्लू लाइन हुई शुरू
दिल्ली में मेट्रो की यलो लाइन सर्विस शुरू होने के बाद बुधवार से पिंक और ब्लू लाइन मेट्रो भी शुरू हो गई है। दिल्ली मेट्रो रेलवे कारपोर्रेशन बुधवार और गुरुवार को सुबह और धाम ब्लू लाइन पर 66 और पिंक लाइन पर 40 मेट्रो चलाएगी।
मेरठ में एक और हत्या
उत्तर प्रदेश के मेरठ में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार को जिम के कोच की हत्या कर दी, मंगलवार को ज्वैलर की लूट के बाद हत्या कर दी थी।