आगरालीक्स.. आगरा में डॉ दीप्ति अग्रवाल की मौत के मामले में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एससी अग्रवाल, उनकी पत्नी, बेटे और पुत्रवधु के गैर जमानती वारंट जारी. डॉ दीप्ति अग्रवाल के पति ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित अग्रवाल जेल में हैं।
आगरा के ताजगंज में ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित अग्रवाल की पत्नी डॉ दीप्ति अग्रवाल अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी, कई दिन इलाज के बाद उनकी मौत हो गई, डॉ दीप्ति अग्रवाल क्रिटिकेयर स्पेशलिट थीं। इस मामले में डॉ दीप्ति के पिता मत्थुरा निवासी डॉ नरेश मंगला ने पति डॉ सुमित अग्रवाल, ससुर डॉ एससी अग्रवाल, सास अनीता अग्रवाल, जेठ डॉ अमित अग्रवाल, जेठानी डॉ तूलिका अग्रवाल पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। डॉ सुमित अग्रवाल को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया। वह जेल में है, डॉ सुमित सहित अन्य की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।
गैर जमानती वारंट जारी
इस मामले में बुधवार को कोर्ट ने सुर डॉ एससी अग्रवाल, सास अनीता अग्रवाल, जेठ डॉ अमित अग्रवाल, जेठानी डॉ तूलिका अग्रवाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।