आगरालीक्स.. आगरा में युवती को डंडे से मारने और बाल पकडकर घसीटने के आरोप में चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी बबलू कुमार ने चौकी प्रभारी प्रभात सागर को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
छत्ता के नया घेर में 24 अगस्त को दो परिवारों में मारपीट हो गई, एक पक्ष के विशाल ने मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस ने आरोपी सिंधी को अरेस्ट कर लिया, उसके परिवार के अन्य लोगों को पकडने के लिए 24 अगस्त को रात 12 बजे चौकी प्रभारी प्रभात सागर पुलिस चौकी इंचार्ज कर्मियों के साथ पहुंचे। सिंधी के परिवार में कोई नहीं मिला तो पडोस के सुरेश चंद्र के मकान में पूछताछ करने लगे। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने सुरेश चंद्र की मां प्रेमवती को धक्का दे दिया, पत्नी को थप्पड मारा, बीच बचाव के लिए बहन मनीषा आई तो उसके 10 डंडे मारे और बाल पकडकर घसीटा।
सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर कार्रवाई
इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुए। पीडिता की शिकायत के बाद एसएसपी बबलू कुमार ने जांच कराई, इसके बाद चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है।