आगरालीक्स.. आगरा में शिक्षा विभाग की महिला कर्मचारी ने कॉलेज के दो लिपिकों पर अभद्रता और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। मुकदमा दर्ज।
आगरा के डीआईओएस कार्यालय की क्लर्क ने आरोप लगाए हैं कि बुधवार को कार्यालय में डीएवी इंटर कॉलेज मोती कटरा के क्लर्क संजय और चाहरवाटी इंटर कॉलेज अकोला के क्लर्क भूपेंद्र आए थे। उनसे अपने कॉलेज के कर्मचारी की फाइल निकालने के लिए कहा, लेकिन वे कार्यालय का काम कर रहीं थी, कुछ देर खडे रहने के बाद दोनों क्लर्क ने अभद्रता कर दी, आरोप है कि धक्का-मुक्की और मारपीट भी की। अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव कराया। इस मामले में थाना नाई की मंडी में महिला क्लर्क की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, गाली गलौज और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।