आगरालीक्स.. सुशांत केस में रिया चक्रवती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिकाओं पर फैसला शुक्रवार को लिया जाएगा।
मुंबई की विशेष अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद जमानत का फैसला, शुक्रवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया है, दोनों को सुशांत सिंह मामले से संबंधित ड्रग्स मामले में एनसीबी ने अरेस्ट किया था।
सारा खाना कोरोना पॉजिटिव
टीवी शो विदाई फेम अभिनेत्री सारा खान पॉजिटिव पाई गई हैं, सारा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है कि दुर्भाग्यवश आज मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, मैं होम क्वारंटीन हूं और ठीक महसूस कर रही हूं।
मेडिकल इक्विपमेंट घोटाले में योगी की कार्रवाई
सुल्तानपुर, गाजीपुर, बाराबंकी सहित कई जनपदों की ग्राम पंचायतों में मेडिकल उपकरण खरीदने की सूचना पर सीएम योगी ने बडी कार्रवाई की है, योगी सरकार ने अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया है, यह इसकी जांच 10 दिन में पूरी करेगी।