आगरालीक्स.. आगरा में सख्ती, मास्क ना पहनने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में चालान, मास्क ना लगाने पर 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने पर दुकान को बंद कराने की चेतावनी दी गई।
आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढ रहे हैं, हर रोज 80 से 90 नए केस आ रहे हैं, कोरोना की चेन ब्रेक करने के लिए लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं, सख्ती भी की गई है, बाजारों में टीम निरीक्षण कर रही है, मास्क ना पहनने पर चालान किए जा रहे हैं।