आगरालीक्स आगरा के एक होटल के कमरे में महिला अपने पति के दोस्त के साथ थी, वहां महिला का पति पहुंच गया, महिला को कमरे में देख पति ने चप्पलों से पिटाई लगाई, सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो ताजगंज क्षेत्र के होटल का है, यहां एक महिला अपने पति के दोस्त के साथ पहुंची, उन्होंने होटल में कमरा लिया। महिला के पति को पता चला तो वह अपने एक साथी के साथ होटल पहुंचा और सीधे उसके कमरे में पहुंच गया। युवक की पत्नी बेड पर बैठी हुई थ, उसका दोस्त वहां से भाग चुका था।
चप्पल से पत्नी को पीटने का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक होटल के कमरे में बेड पर बैठी अपनी पत्नी को चप्पल से पीटते हुए दिखाई दे रहा है। युवक ने एक के बाद एक कई चप्पल महिला के गाल पर मारीं। इसके बाद पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस उन्हें बसई चौकी ले आई, यहां दोनों ने शिकायत ना करने की बात लिखकर दी, पुलिस ने दोनों को छोड दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।