आगरालीक्स..आगरा में 12 सितंबर से आठ ट्रेनें का ठहराव होगा, टिकट बुकिंग खुलते ही ट्रेनों की सीटें फुल हो गईं।
सितंबर से 80 नई ट्रेनें चलाई जा रही हैं, इसमें से आठ ट्रेनों का ठहराव आगरा और चार ट्रेनों का ठहराव मथुरा में होगा, 10 सितंबर से ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो गई। जीटी एक्सप्रेस में 14 सितंबर को स्लीपर में 93 वेटिंग, 15 सितंबर को 72 वेटिंग आ रही थी। इसी तरह थर्ड एसी में 11 वेटिंग थी। कर्नाटका एक्सप्रेस में भी थर्ड एसी में 15 वेटिंग आ रही थी। स्लीपर में भी सीटें फुल हो गई थीं। आने वाले दिनों में इन ट्रेनों में वेटिंग और लंबी होगी।
इन ट्रेनों में भी सीट फुल
खजुराहो-आगरा-कुरुक्षेत्र व प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस में सीट नहीं मिल रही है।
नई दिल्ली-बेंगलुरु का कैंट पर ठहराव
रेलवे बोर्ड ने 12 सितंबर से नई दिल्ली-बेंगलुरु 06527-28 को भी हरी झंडी दे दी है। यह ट्रेन दिल्ली से रात 09.35 बजे चलेगी। आगरा कैंट स्टेशन पर रात 12.05 बजे आएगी। यहां पर इसका दो मिनट का ठहराव होगा। बेंगलुरु से चलकर ट्रेन शाम साढे़ छह बजे कैंट स्टेशन पर आएगी।