आगरालीक्स ..आगरा यूपी का सबसे प्रदूषित शहर रहा, देश में प्रदूषित शहरों की सूची में आगरा का स्थान सात रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में आगरा का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 150 रिकॉर्ड किया गया।
सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार आगरा में गुरुवार को एक्यूआइ 150 रहा। हवा में घुली कार्बन मोनोऑक्साइड की अधिकतम मात्रा मानक चार माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के 44 गुना से अधिक रही। अति सूक्ष्म कणों की अधिकतम मात्रा मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के तीन गुना से अधिक रही।
उप्र की स्थिति
1, आगरा, 150,
2, बुलंदशहर 141,
3, गाजियाबाद, 127,
4, लखनऊ, 116,
5, ग्रेटर नोएडा, 114,
देश की स्थिति
1, चरखी दादरी (हरियाणा), 245,
2, भिवाड़ी, 241,
3, बल्लभगढ़, 213,
4, फरीदाबाद, 179,
5, अहमदाबाद, 171,
6, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब), 154,
7, आगरा, 150,