आगरालीक्स.. आगरा में वीकएंड मस्ती का दौर शुरू हो गया है, शनिवार रात को बाजारों में भीड है, रेस्टोरेंट और चाट, पानी की टिकिया की दुकानों पर भीड लगी हुई है।
आगरा में लॉक डाउन में बाजार बंद रहे, अनलॉक में पांच दिन ही बाजार खोलने की अनुमति दी गई। मगर, अब बाजार शनिवार और रविवार को खुलने लगे हैं, साप्ताहिक बंदी पर बाजार बंद हो रहे हैं। इससे बाजारों में रौनक लौट आई है। रात तक बाजार खुल रहे हैं, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकान, फास्ट फूड कार्नर के साथ ही चाट और पानी की टिकिया की दुकानों पर लोगों की भीड लगने लगी है।

शाम को घर से निकल रहे लोग
शनिवार और रविवार को वीकएंड पर लोग शाम को घर से निकल रहे हैं, शॉपिंग के साथ ही खाना भी बाहर खाने लगे हैं, इससे उम्मीद है कि बाजार में आने वाले दिनों में और रौनक बढेगी।