आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना की जांच कराई है तो रिपोर्ट के लिए चक्कर नहीं लगाने पडेंगे, अपने मोबाइल पर रिपोर्ट देख सकते हैं, जाने कैसे।
यूपी सरकार ने कोरोना की जांच कराने वालों की रिपोर्ट आनलाइन देना शुरू कर दिया है। कोरोना की जांच कराते समय एक पफॉर्म भरा जाता है, इस फॉर्म में मोबाइल नंबर दर्ज करते हैं। यूपी सरकार ने कोरोना की रिपोर्ट के लिए आनलाइन प्रक्रिया शुरू की है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। इस मोबाइल नंबर पर ओटीपी मंगाने के लिए क्लिक करें, ओपीडी डालते ही आपकी रिपोर्ट आ जाएगी, आप रिपोर्ट का स्क्रीन शॉट ले सकते हैं, इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं अपनी रिपोर्ट
https://labreports.upcovid19tracks.in/