आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना अनकंट्रोल होने पर सोमवार से धार्मिक स्थल ना खोलने का निर्णय, जाने क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा।
आगरा में रविवार को कोरोना के रिकार्ड 144 केस आए हैं, पिछले कुछ दिनों से 100 से अधिक केस आ रहे हैं। ऐसे में 21 सितंबर से धार्मिक स्थल खुलने जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा में 21 सितंबर से धार्मिक स्थल श्रदृधालुओं के लिए नही खुलेंगे। 30 सितंबर तक धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।
ताजमहल, आगरा किला और उच्च शिक्षण संस्थान में छात्र परामर्श लेने जा सकेंगे
आगरा में 21 सितंबर से ताजमहल, आगरा किला खुल जाएगा, उच्च शिक्षण संस्थान में छात्र शिक्षकों से परामर्श लेने जा सकेंगे। इसके साथ ही तकनीकी संस्थान खुल जाएंगे।
स्कूल रहेंगे बंद
अभी यूपी में 12 वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। यहां नौवीं से 12 वीं तक के छात्रों के मार्गदर्शन के लिए स्कूल खुल रहे थे लेकिन यहां स्कूल बंद रहेंगे।