आगरालीक्स.. आगरा में प्रदूषण घातक हो रहा है, आगरा प्रदूषित शहरों में देश में दूसरे नंबर पर रहा, यहां एक्यूआई 223 रिकॉर्ड किया गया। यह स्तर घातक होता है।
सोमवार को आगरा प्रदूषित शहरों में देश में दूसरा और उप्र में सबसे अधिक प्रदूषित रहा। एयर क्वालिटी इंडेक्स 223 रहा, यह रविवार को 197 रहा था। हवा में अति सूक्ष्म कणों (पीएम2.5) की मात्रा लगातार बढ रही है। देश में पहले नंबर पर भिवाडी रहा, वहां एक्यूआई 240 रही।
वायु गुणवत्ता एक्यूआइ 0-50 तक रहने पर अच्छी
51-100 तक रहने पर संतोषजनक
101-200 तक रहने पर मध्यम रहती