आगरालीक्स.. आगरा के अंबेडकर विवि के 16 कोर्स को यूजीसी ने मान्यता दे दी है,ये कोर्स
यूजीसी के राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क(एनएसक्यूएफ, नेशनल सिक्ल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क)
के तहत संचालित किए जाएंगे। इसके विवि को प्रत्येक कोर्से के लिए प्रथम वर्ष में 50 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। प्रत्येक पाठ्यक्रम का 60 फीसद अंश कौशल योग्यता पर आधारित होता है और शेष 40 फीसद अंश परंपरागत होता है।