आगरालीक्स.. आगरा में गाडियों में डाला जा रहा नकली, पुलिस ने मारा छापा, फैक्ट्री में बडी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों का बडी मात्रा में नकली मोबिल आयल किया जब्त।
आगरा में गुरुवार रात को पुलिस ने फाउंड्री नगर, एत्माउददौला में एक फैक्ट्री में छापा मारा। पुलिस को फैक्ट्री में बडी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों का मोबिल आयल मिला है, यहां ब्रांडेड कंपनियों के मोबिल आयल के डिब्बों में नकली मोबिल आयल भरा जा रहा था, कई ड्रम में नकली मोबिल आयल मिला है। इसके साथ ही कई कंपनियों के खाली मोबिल आयल के डिब्बे मिले हैं। पुलिस छानबीन में जुटी है।
19 जनवरी को पकडा नकली मोबिल आयल
आगरा में 19 जनवरी 2020 को पुलिस ने बडी कार्रवाई की, थाना छत्ता के जीनखाने में पुलिस ने छापा मारा। यहां से पुलिस ने 1100 लीटर नकली मोबिल ऑयल, एक लोडिंग टेम्पो बरामद किया है। फैक्ट्री में केस्ट्रोल, टीवीएस, महेन्द्रा, हीरो होन्डा सहित कई कंपनियों के डुप्लीकेट ऑयल पैकिंग करके यहां से बेचा जा रहा था।