आगरालीक्स ..आगरा में आज विश्व पर्यटन दिवस पर होटल के किराये में 25 फीसद और फूड बिल में 20 फीसद की छूट दी जा रही है।
यूनाइटेड नेशंस ऑर्गेनाइजेशन द्वारा 1980 से 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है, इस बार कोरोना संक्रमण के चलते विश्व पर्यटक दिवस पर पर्यटकों की भीड कम होने के साथ ही स्वागत भी पहले ही तरह से नहीं किया जाएगा। होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश वाधवा का मीडिया से कहना है कि हाेटलों द्वारा मेहमानों का फूल देकर स्वागत किया जाएगा। उन्हें होटल के किराये में 25 फीसद और फूड बिल में 20 फीसद की छूट दी जाएगी।
इंटरनेट फाइल फोटो