आगरालीक्स ..आईपीएल 2020 में राजस्थान और पंजाब के बीच मुकाबला.
आईपीएल-2020 के नवें मुकाबले में आज राजस्थान और पंजाब की टीमों के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के एक-एक बल्लेबाज पूरी तरह से फार्म में चल रहे हैं। किंग्स इलेविन पंजाब के कप्तान केएल राहुल और राजस्थान रायल्स के बल्लेबाज संजू सैमसन अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। राजस्थान और पंजाब की टीमें आईपीएल मैचों में अब तक 18 बार भिड़ चुकी हैं। दस बार राजस्थान और आठ बार पंजाब की टीम जीत चुकी हैं। यह मैच आज शाम साढ़े सात बजे शारजहा के मैदान में होगा।
गिल की पारी से हैदराबाद चित
शनिवार को कोलकाता और हैदराबाद की टीम के बीच हुए आठवें मुकाबले में कोलकाता की टीम ने शुभमन गिल की शानदार पारी की बदौलत हैदराबाद की टीम को सात विकेट से पराजित कर दिया था।