आगरालीक्स.. आगरा में मास्क ना पहनने वालों पर कार्रवाई, 2378 लोगों के चालान, 3 लाख से अधिक का शमन शुल्क वसूला गया।
आगरा में रविवार को मास्क ना पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी थानों में एक साथ मास्क ना पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस तरह मास्क ना पहनने वाले 2378 लोगों के चालान किए गए, जबकि 373950 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। इसके साथ ही यातायात पुलिस ने 1000 वाहनों पर एमवी एक्ट में कार्रवाई की।