अलीगढ़लीक्स /आगरालीक्स..हाथरस प्रकरण के बीच पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय भाजापा में शामिल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व विधायक, पूर्व डीजीपी, चिराग उपाध्याय को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता दिलवाई।
बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय सादाबाद से विधायक हैं, उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के बाद बसपा से निष्कासित कर दिया गया था। ऐसे में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय ने भाजपा की सदस्यता ले ली,
इससे पहले उन्हें आगरा में भाजपा की सदस्यता दिलवाई जानी थी वे आगरा में भाजपा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय भी पहुंच गए थे लेकिन सदस्यता ग्रहण नहीं कराई गई थी।