आगरालीक्स …आगरा के साथ ही भारत समेत दुनिया के 180 देशों में कोरोना का सितम ज्यादा घातक रहा है। भारत में अब तक 63 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 98,628 हो गई है। विशेष बात यह है कि केवल सितंबर के महीने में 33 हजार से ज्यादा, यानि 33 फीसदी लोगों की मौत सितंबर महीने में ही हुई हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी किए गए कोरोना के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 86,255 नए मामले सामने आए हैं, इन्हें मिलाकर कोरोना संक्रमण के मामले 63,12,584 हो गई है। इसी अवधि में 1173 लोगों की मौत हो गई है। यानी अब तक 98628 लोगों की मौत हुई। जुलाई में यह आंकड़ा 19,122 तथा जून में 11,98 तथा में मई में 4267 रहा। देश में एक्टिव केसों की संख्या 9,47041 हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में रिकवरी रेट 83.53 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.56 फीसदी हो गई है।