आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना से एक और मौत, नए केस 50 फीसद हुए कम, 48 नए केस, कुल केस 5800 से अधिक।

आगरा में एक अक्टूबर को कमला नगर निवासी कोरोना पॉजिटिव 80 साल के बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई, उन्हें सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती कराया गया था। अभी तक कोरोना से 128 की मौत हो चुकी है, जबकि 48 नए केस आए हैं। इससे कोरोना संक्रमित की संख्या 5808 हो गई है। कोरोना से 4875 मरीज ठीक हो चुके हैं, अब 755 मरीज भर्ती हैं।