आगरालीक्स.. अनलॉक 5 में आगरा सहित उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर से स्कूल, कोचिंग सेंटर खुल जाएंगे . चरणबद्ध तरीके से स्कूल कॉलेज खोले जाने हैं, इसके साथ ही 15 अक्टूबर से स्वीमिंग पूल, सिनेमा घर, एंटरटेनमेंट पार्क खुल जाएंगे। इसके लिए एक अक्टूबर को उत्तर प्रदेश सरकार ने गाइड लाइन जारी की हैं।

15 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से स्कूल कॉलेज खुलेंगे
प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गईं गाइड लाइन के अनुसार 15 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से स्कूल कॉलेज खुलेंगे। बच्चों को स्कूल जाने के लिए अभिभावकों से लिखित सहमति लेनी होगी। स्कूल खोलने के लिए जिला प्रशासन से स्कूल प्रबंधन को विचार विमर्श करना होगा।
कंटेनमेंट जोन के बाहर 15 अक्टूबर से खुलेंगे स्कूल कॉलेज और कोचिंग सेंटर
आनलाइन शिक्षा की अनुमति जारी रहेगी, इसे प्रोत्साहित किया जाएगा, आनलाइन शिक्षा की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी
जहां स्कूल आनलाइन कक्षाएं चला रहे हैं, वहां कुछ छात्र भौतिक रूप से कक्षाओं में शामिल होने के बजाए आनलाइन कक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक हैं तो उनको अनुमति दी जाएगी
छात्र कॉलेज में अपने माता पिता की लिखित सहमति से ही उपस्थित हो सकते हैं
जिन स्कूलों को खोलने की अनुमति दी जाएगी वहां कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा और एसओपी को पूरा करते हुए क्लासेज लगाई जा सकती हैं
स्कूल खोलने का निर्णय जिला प्रशासन द्वारा लिया जाएगा, इसके लिए स्कूल प्रबंधन से वार्ता की जाएगी और स्थिति का आकलन किया जाएगा, इसके बाद ही स्कूल खोले जाएंगे।

उच्च शिक्षण संस्थानों को 15 अक्टूबर से खोलने की अनुमति
केंद्र द्वारा पोषित उच्च शिक्षण संस्थान जहां पीएचडी और पीजी के विज्ञान और तकनीकी शिक्षा के छात्रों को प्रयोगशाला संबंधी कार्य की आवश्यकता है उन्हें खोल दिया जाएगा
15 अक्टूबर से खिलाडियों के लिए स्वीमिंग पूल खोल दिए जाएंगे
कंटेनमेंट जोन के बाद सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स 50 फीसद दर्शकों की क्षमता के साथ खुल जाएंगे
मनोरंजन पार्क खुल जाएंगे
कंटेनमेंट जोन के बाहर बिजनेस टू बिजनेस प्रदर्शनी को अनुमति
अधिकतम 200 लोग मास्क लगाकर शामिल हो सकेंगे
अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्राएं बंद रहेंगी