अलीगढ़लीक्स… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस गैंगरेप मामले पर पहली बार अपनी चुप्पी को तोड़ा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। प्रदेश में माता-बहनों के सम्मान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है।
पीड़िता के पिता ने कहा, सीबीआई जांच हो
हाथऱस गैंगरेप प्रकरण में पीड़िता के पिता ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। पिता का आरोप है कि उस पर बयान बदलने का दबाव डाला जा रहा है। थाने बुलाकर परिवार के तीन लोगों से कागजों पर जबरन दस्तखत कराए गए हैं।
फोन छीनने का आरोप
हाथऱस गैंगरेप प्रकरण में पीड़ित परिवार के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने उनके मोबाइल फोन छीन लिए हैं, उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। गांव और उसके बाहर पुलिस औरपीएसी तैनात है।
पूर्व विधायक समेत 150 पर मुकदमा
हाथऱस प्रकरण को लेकर अलीगढ़ में धऱना प्रदर्शन के मामले में अलीगढ़ के पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, कांग्रेस नेता श्योराज जीवन, सपा नेताओं समेत डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सिविल लाइन अलीगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस से झड़प में टीएमसी सांसद चुटैल
अलीगढ़लीक्स… हाथऱस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को आज हाथरस में नहीं घुसने दिया। टीएमसी सांसद डेरेकओ ब्राइन के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के साथ पुलिस से धक्का-मुक्की हुई, जिससे सांसद ब्राइन सड़क पर गिर पड़े। प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि महिला प्रतिनिधियों के साथ पुरुष पुलिसकर्मियों ने हाथापाई की, जिससे उनके कपड़े भी फट गए। बाद में यह सभी लोग वहीं धरने पर बैठ गए।