आगरालीक्स ..आगरा में करोडों के बकाएदार बिल्डर की संपत्ति जब्त की जाएगी, आधा दर्जन बिल्डर किए गए चिन्हित।
आगरा में करोडों के बकाएदार बिल्डरों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। योगेंद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व का कहना है कि बडे बकाएदारों की संपत्तियों की नियमानुसार कुर्की व नीलामी के निर्देश तहसीलदार को दिए गए हैं, रेरा के बकाएदारों परर भी कार्रवाई की जा रही है।

रेरा का करोडों का बकाएदार है प्रेरणा कंस्ट्रक्शन
उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण रेरा ने प्रेरणा कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर जितेंद्र मंगला के विरुदृध करोडों की बकाएदारी पर आरी जारी की थी। इसके साथ ही नालंदा, निखिल होम्स, अंसल ग्रुप पर लाखों की बकाएदारी है।