आगरालीक्स.. आगरा में सफाई व्यवस्था ठप होने से डस्टबिन से लेकर सडकों पर कूडा दिखाई दे रहा है, कई जगह पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किए, काम नहीं किया।
हाथरस प्रकरण में वाल्मीकि समाज की बिटिया की मौत के मामले में देश भर में प्रदर्शन चल रहे हैं। आगरा में सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है, तीसरे दिन कॉलोनी से लेकर बाजारों में डस्टबिन से सफाई कर्मचारियों ने कूडा नहीं उठाया । कॉलोनी में झाडू भी नहीं लगी, इससे लोग परेशान हैं। निजी सफाई कर्मचारियों को नगर निगम के कर्मचारियों ने काम करने से रोक दिया, इसे लेकर विवाद भी हुआ।
वाल्मीकि महापंचायत का फूंका पुतला, विरोध
शुक्रवार को वाल्मीकि महापंचायतके पदाधिकारी चौधरी मानसिंह श्याम कुमार करुणेश ने हाथरस प्रकरण के लिए शुरू की गई हडताल खत्म करने की घोषणा कर दी थी, इसके विरोध में वाल्मीकि समाज के लोगों ने विजय नगर कॉलोनी में वाल्मीकि महापंचायत का पुतला फूंका और काम नहीं करने का ऐलान कर दिया।

सफाई कर रहे कर्मचारियों को रोका
कमला नगर के सुभाष नगर, मंटोला सहित कई क्षेत्रों में स सफाई कर्मचारी काम कर रहे थे, उन्हें रोक दिया, इसे लेकर मंटोला में विवाद हुआ। कोठी मीना बाजार पर नगर निगम कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया ।