आगरालीक्स ..आगरा के हरीपर्वत थाने में तैनात सिपाही पर युवती ने दुष्कर्म करने, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
आगरा के पिनाहट क्षेत्र की युवती ने आरोप लगाए हैं कि वर्तमान में हरीपर्वत थाने में तैनात सिपाही 2015 में पिनाहट थाने पर तैनात रहा। वहां उसका युवती के घर आना जाना शुरू हो गया, इसी दौरान सिपाही ने युवती को शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए।
दो बच्चों का पिता निकला सिपाही
युवती का आरोप है कि उसे बाद में पता चला कि सिपाही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, युवती ने सिपाही द्वारा शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का विरोध किया। आरोप है कि सिपाही ने धमकी दी कि वह उसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल देगा, इसके साथ ही परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।
80 हजार रुपये लिए
युवती का आरोप है कि सिपाही ने उससे 80 हजार रुपये ले लिए, कई बार स्थानीय थाने में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी कार्यालय में शिकायत करने पर पिनाहट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है, पिनाहट थानाध्यक्ष कुंवर पाल सिंह का मीडिया से कहना है कि सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।