आगरालीक्स.. आगरा में जेईई एडवांस के रिजल्ट में अक्षत गर्ग, सिद्धांत बत्रा, विभांशु की टॉप रैंक आई है, जेईई एडवांस का सोमवार को रिजल्ट घोषित हो गया।
आईआईटी सहित टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए सोमवार को जेईई एडवांस का रिजल्ट घोषित कर दिया गया।
अक्षत गर्ग की 196 वीं रैंक कोल्ड स्टोरेज संचालक श्याम सुंदर गर्ग और प्रतिभा गर्ग निवासी कमला नगर के बेटे अक्षत गर्ग की जेईई एडवांस में 196 वीं रैंक आई है। अक्षत ने 10वीं सेंट पॉल्स से और 12वीं बोस्टन पब्लिक स्कूल से 97 फीसद अंकों के साथ पास की है। अक्षत आईआईटी मुंबई और दिल्ली से बीटेक करना चाहते हैं।
सिद्धांत बत्रा की 270 वीं रैंक, दयालबाग निवासी सिद्धांत बत्रा की 270 वीं रैंक है, वे भी आईआईटी मुंबई, दिल्ली से बीटेक करना चाहते हैं।
विभांशु की 520वीं रैंक, शमसाबाद निवासी टीचर उपेंद्र सिंह और आशा लोधी के बेटे विभांशु लोधी की जेईई एडवांस में 520 वीं रैंक आई है।
For adv with agraleaks.com call 9837011449, 9927076262