आगरालीक्स..(Short).. आगरा में छह अक्टूबर की खबरें, 15 अक्टूबर से खुलेंगे स्कूल, एसओपी जारी, आगरा में गरीबों के लिए आए गेंहू, चावल दिल्ली के रेस्तरां में बेचे।
आगरा में छह अक्टूबर का प्रेस रिव्यू, 15 अक्टूबर से स्कूल खुलेंगे, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अनलॉक 5 में देश भर में स्कूल खोलने के लिए एसओपी जारी की, तीन सप्ताह तक न टेस्ट ना हाजिरी, आयोजनों पर रोक रहेगी। अभिभावकों की लिखित सहमति जरूरी, जब तक चाहें आनलाइन पढाई जारी रख सकते हैं। न्यूयार्क में दोबारा स्कल बंद करने की तैयारी। यूपी में मंथन के बाद स्कूल खोलने पर होगा फैसला। श्रीनगर के पांपोर में आतंकी हमला, सीआरपीएफ के दो जवान शहीद। पाकिस्तानी गोलाबारी में जेसीओ भी शहीद। जेईई एडवांस कोरोना के चलते कटआफ में गिरावट, इस साल 16053 सीटों पर होगा प्रवेश, पुणे क चिराग अव्वल, लेकिन आईआईटी पसंद नहीं, विजय वाडा के गांगुला धवन रेडडी दूसरे और तीसरे स्थान पर गाजियाबाद के वैभव रहे। एंटी शिप मिसाइल में लगाया गया टारपीडो, स्मार्ट से बढेगी नौसेना की ताकत। दावा हाथरस प्रकरण में यूपी में दंगा भडकाने की साजिश, एडीजी बोले जल्द होगा साजिश का खुलासा, सात शहरों में 19 मुकदमे दर्ज, अब तक पांच अरेस्ट। ईडी भी करेगा वेबसाइट की फंडिंग की जांच, हाथरस पीडिता के परिजनों से मिलकर लौट रहे आप सांसद संजय सिंह पर फेंकी स्याही, यूएन का बयान वंचित समाज की महिलाओं पर खतरा, भारत सरकार का जवाब अनर्गल बयान न दे संयुक्त राष्ट्र। पूर्वांचल के निजीकरण करने का विरोध, वार्ता विफल, कार्यबहिष्कार पर गए बिजलीकर्मी। नवंबर में आमने सामने होंगे पीएम मोदी और जिन पिंग, पाइलिंग सफल, 15 से राम मंदिर का निर्माण। हेपेटाइटिस वायरस की खोज पर तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से नोबल प्राइज, कोरोना से बचाव के लिए रूस का टीका देश में सबसे पहले हो सकता है उपलब्ध, ट्रंप अस्पताल से समर्थकों के बीच पहुंचे। पीएम मोदी ने कहा आर्टििफशियल इंटेलीजेंस का केंद्र बने देश।
दिल्ली की बैंगलोर पर सबसे बडी जीत, 59 रन से हराया, चोट लगने के कारण अमित और भुवी आईपीएल से बाहर, जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी मुंबई, आज राजस्थान से मुकाबला।

अमर उजाला आगरा के वैज्ञानिकों ने तय की सुपरसोनिक मिसाइल की गति और दिशा, पैराशूट के जरिए गति को नियंत्रित करने की तकनीक बनाई, मिसाइल की रेंज 650 किलोमीटर।
गरीबों के लिए आए गेंहू और चावल दिल्ली के रेस्तरां में बेचे
अब विवि की सहायक कुलसचिव हस्ताक्षर से ही छपेंगी डिग्री
दैनिक जागरण लोटस हॉस्पिटल के आईसीयू में लगी आग, आईसीयू में नहीं था कोई मरीज, कुछ ही देर में पाया काबू
आगरा में सफाई व्यवस्था शुरू,
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अंबेडकर विवि की फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी लेने पर वेतन रोकने के एकल बेंच के निर्णय पर रोक लगा दी है, फीरोजाबाद के शिक्षक की अपील पर निर्णय दिया गया है।
हिंदुस्तान ओएलएक्स पर पीएसयू में नौकरी के विज्ञापन देकर ठगी करने वाले गैंग के सरगना सहित दो अरेस्ट
कोरोना के 59 नए केस केस, कुल केस 6000 पार
वायरल और चर्म रोग का प्रकोप, ओपीडी में मरीजों की भीड
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/