आगरालीक्स. नौसेना की ताकत बढाने वाली एंटी सबमरीन मिसाइल की गति और दिशा को आगरा के रक्षा वैज्ञानिकों ने तैयार किया, एडीआरडीई, आगरा में पैराशूट के जरिए गति को नियंत्रित करने की तकनीकी तैयार की गई, इस मिसाइल की रेंज 650 किलोमीटर है।
एडीआरडीई, आगरा के निदेशक एके सक्सेना के नेत्रत्व में वैज्ञानिकों ने स्मार्ट मिसाइल के लिए वेलोसिटी रिडक्शन मैकेनिज्म तैयार किया है, हवा से पानी में मार करने वाली सुपरसोनिक एंटी सबमरीन मिसाइल में पैराशूट के जरिए गति नियंत्रित करने की तकनीक एडीआरडीई के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई है।

इस तरह तकनीक करेगी काम
सुपरसोनिक एंटी सबमरीन मिसाइल पानी में पनडुब्बी को नष्ट करने के लिए छोडी जाती है, जब यह मिसाइल हवा में छोडी जाती है तब इसकी गति 330 मीटर प्रति सेकंड होती है, मिसाइल की गति को नियंत्रित करने और पानी में प्रवेश करते समय दिशा नियंत्रित रहे, इसके लिए वीआरएम तकनीक का उपयोग किया गया, एडीआरडीई आगरा के वैज्ञानिकों को मिसाइल की स्पीड और दिशा को पानी में प्रवेश करने पर नियंत्रित करने के लिए पैराशूट का प्रयोग किया है, पैराशूट तकनीक से जरूरत के हिसाब से सुपरसोनिक मिसाइल को नियंत्रित किया जा सकता है।