आगरालीक्स.. आगरा के तारघर में कृषि कानून के समर्थन में भाजपा किसान मोर्चा की रैली के लिए आया ट्रैक्टर पलटा, अफरा तफरी मची।
आगरा के फतेहपुर सीकरी के भाजपा से सांसद राजकुमार चाहर को किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, मंगलवार को कृषि कानून के समर्थन में तारघर से ट्रैक्टर रैली आयोजित की गई, इसके लिए सुबह से ही तारघर मैदान में ट्रैक्टर लेकर समर्थक पहुंच गए। दोपहर के समय तारघर में पहुंचा ट्रैक्टर स्पीड अधिक होने से पलट गया, इससे अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर को बंद किया। ट्रैक्टर रैली का नेत्रत्व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर द्वारा किया जाएगा।