अलीगढ़लीक्स. हाथरस प्रकरण में जिला जज व सीजेएम अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ पीडित परिवार से मिलने गांव पहुंचे। न्यायिक अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही सीपीआई और सीपीएम का प्रतिनिधिमंडल पीडित परिवार से मिला। मथुरा पुलिस ने हाथरस से जा रहे चार संदिग्ध हिरासत में लिए हैं।
मंगलवार को जिला जल, सीजेएम अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ म्रतका के गांव पहुंचे, यहां उन्होंने परिजनों से जानकारी ल, वे 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अपनी रिपोर्ट देंगे। सुप्रीम कोर्ट में भी 12 अक्टूबर को सुनवाई होनी है।