आगरालीक्स.. आगरा में बिजली कर्मियों का बहिष्कार जारी है, यूपी पावर एसोसिएशन समर्थन में आ गया है और कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की सरकार से वार्ता विफल होने के बाद कार्य बहिष्कार जारी रखने का ऐलान किया है।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मी सोमवार से कार्य बहिष्कार पर हैं, इससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने लगी है।