आगरालीक्स. आगरा में सडक खोदने के बाद मरम्मत ना करने और बिना अनुमति खुदाई करने पर कार्रवाई , ग्रीन गैस पर 3. 63 लाख का जुर्माना। कहां करें शिकायत।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के महर्षिपुरम में तुसलीकुंज में तुलसी राम इंटर कालेज के सामने ग्रीन गैस कंपनी ने रात में लाइन डालने के लिए सडक की खुदाई की। नगर निगम को शिकायत मिलने पर टीम पहुंच गई, टीम ने केबल, फावडा और औजार जब्त कर लिए, टीम ने खुदाई कर रहे कर्मचारियों ने अनुमति पत्र मांगा लेकिन वे नहीं दिखा सके। इस पर नगर निगम ने ग्रीन गैस पर 3 63 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
नगर निगम के चीफ इंजीनियर को सडक खुदाई के मामले में करनी होगी कार्रवाई
शहर में जगह जगह सडक खोदकर लाइन डाल दी जाती है, इसके लिए नगर निगम से अनुमति नहीं ली जा रही है, सडक खोदने के बाद मरम्मत भी नहीं कराई जा रही है। इस तरह के शिकायतें लगातार आ रही हैं। नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे का कहना है कि इस तरह के मामलों के लिए नगर निगम के चीपफ इंजीनियर को जिम्मेदारी दी गई है, बिना अनुमति के सडक की खुदाई करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
For adv with agraleaks.com call 9837011449, 9927076262