अलीगढ़लीक्स.. अलीगढ़ में खिलौने बनाने की फैक्ट्री में ब्लास्ट, चार की मौत। कई किलोमीटर तक ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी।

अलीगढ़ के देहली गेट क्षेत्र के रिहायशी इलाके खटीकान चौराहे के पास मकान में सुरेंद्र सिंह की टाय पिस्टल बनाने की फैक्ट्री है। यहां शाम चार बजे धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में कंप्रेशर फटने से धमाका हुआ, इससे मकान की छत गिर गई, इससे पडोस का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग आ गए। पुलिस द्वारा रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया, हादसे में चार की मौत हुई है। आधा दर्जन घायल हैं। घायलों को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
इनकी हुई मौत
1- 30 वर्षीय विक्की पुत्र बबलू
2- 20 वर्षीय अभिषेक पुत्र सुरेंद्र कुमार
3- 25 वर्षीय मनोज पुत्र पप्पू
घायलों के नाम
1- भीमा उर्फ भीमसैन
2- मदनलाल
3- मोनिका पुत्री जवाहर
4- मानसी पुत्री जवाहर
5- मदनलाल का दामाद पंकज कुमार
6- राहुल
7- कांती देवी पत्नी जवाहर
8- संजू पुत्र रामचंद