आगरालीक्स.. आगरा में 19 से स्कूल खुल जाएंगे, डीएम प्रभु एन सिंह ने स्कूल संचालकों के साथ बैठक कर 10 वीं और 12 वीं के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। तीन घंटे ही पढाई होगी। 19 अक्टूबर को स्कूल संचालक रिहर्सल करेंगे, 20 अक्टूबर से 10 वीं और 12 वीं के छात्रों के लिए स्कूल पूरी तरह से खुल जाएंगे।
यूपी में नौवीं से 12 वीं तक के स्कूल 19 अक्टूबर से खुल रहे हैं, इसे लेकर डीएम प्रभु एन सिंह ने स्कूल की एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया है कि 19 अक्टूबर से बोर्ड की कक्षा 10 और 12 वीं के लिए स्कूल खोले जाएंगे। स्कूल में अधिकतम 3 घंटे पढाई होगी, छात्रों की संख्या अधिक होने पर दो पालियों में स्कूल खोला जाएगा।
गणित और प्रैक्टिकल सब्जेट की पढाई
बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिन विषयों की आनलाइन क्लासेज में समस्या आ रही है, उन्हें तीन घंटे के स्कूल में पढाया जाए। इसमें गणित और जिन विषयों में प्रैक्टिकल होने हैं उन्हें शामिल किया जाएगां
एक सप्ताह बाद 9 वीं और 11 वीं की कक्षाएं
स्कूल में 10 वीं और 12 वीं की कक्षाएं शुरू होने के बाद हालात देखे जाएंगे, यह सामान्य रहते हैं तो एक सप्ताह बाद 9 वीं और 11 वीं की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। एसोसिएशन आफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स आफ आगरा, नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल आफ आगरा वाइस आफ स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
अभिभावकों की लिखित अनुमति अनिवार्य
स्कूल में वे ही छात्र आ सकेंगे, जिनके अभिभावक अनुमति देंगी। अनुमति ना देने पर छात्रों को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।