Tuesday , 21 April 2026

आगरालीक्स… हाथऱस कांड को लेकर सीबीआई की जांच तेज हो गई है। टीम ने आज आरोपियों के परिजनों से पूछताछ की। देश-दुनिया की अभी तक की प्रमुख खबरें।

बाराबंकी में मिला किशोरी का शव

उत्तर प्रदेश में एक और दलित लड़की के साथ पाशविकता की खबर मिली है। बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से धान काटने गई दलित नाबालिग लड़की का शव खेत से बरामद हुआ है। अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से लड़की के साथ गैंगरेप  के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। बताया गया है कि किशोरी के हाथ-पैर भी बांध रखे थे। इस घटना की जानकारी मिलने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

टॉयलेट में एक साल से कैद थी पत्नी

हरियाणा के पानीपत के एक व्यक्ति ने अपनी मानसिक रूप से बीमार पत्नी को पिछले एक साल से टॉयलेट में बंद कर रखा था। यह जानकारी मिलने पर महिला सुरक्षा और बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर महिला को मुक्त कराया। उक्त अधिकारी ने बताया कि महिला को देखकर लग रहा था कि उसने काफी समय से खाना नहीं खाया है। अधिकारी ने यह भी बताया कि महिला को मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। लेकिन उससे बात करने से स्पष्ट हुआ कि वह मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ है। इस बावत पुलिस को सूचित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।

चुनावी अखाड़ा बना दुर्गा पूजा पंडाल

प. बंगाल में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होने वाले हैं, लेकिन राजनीतिक दलों की सक्रियता अभी से शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 22 अक्टूबर से कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की योजना दुर्गा पूजा पंडाल के दौरान वर्चुअल रैली के जरिये राज्य के नागरिकों को संबोधित करेंगे।

गर्लफ्रेंड्स के शौक पूरा करने को लग्जरी कारों की चोरी

हरियाणा के फरीदाबाद में ग्रर्लफ्रेंड्स के शौक पूरा करने के लिए लग्जरी कारों को चोरी करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की करीब 16 गर्लफ्रेंड्स के शौक पूरा करने के लिए महंगी कारों की चोरी करता था। देश के अलग-अलग राज्यों से करीब पचास कारों को चोरी करने वाले इस शख्स की पहचान हिसार निवासी रॉबिन उर्फ राहुल उर्फ हेमंत के रूप में हुई है। आरोपी कि गिरफ्तारी फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच (सेक्टर-30 पुलिस) ने की है।

संक्रमितों का आंकड़ा 73 लाख पार

देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 73 लाख के पार पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो रही थी,लेकिन बीते 24 घंटे में फिर 67,708 नये मामले सामने आए हैं। इस दौरान मृतक संख्या भी घटकर 680 हो गई है। राहत की बात यह है कि कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। अब तक 63 लाख से ज्यादा मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

फ्रांस में हेल्थ इमरजेंसी

फ्रांस में कोरोना के बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए देश की राजधानी पेरिस समेत नौ शहरों में हैल्थ इमरजेंसी लगा दी गई है। इन नौ शहरों के नागरिकों को रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक अपने घरों में रहना होगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो ने एक टीवी साक्षात्कार में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार से शुरू होने वाली यह हैल्थ इमरजेंसी कम से कम चार सप्ताह लागू रहेगी।

हाथऱस कांड में आरोपियों के परिजनों से पूछताछ

अलीगढ़लीक्स… हाथऱस कांड को लेकर सीबीआई की जांच तेजगति से चल रही है। तीन दिन से लगातार पीड़ित युवती के परिजनों से पूछताछ के बाद गुरुवार को सीबीआई की टीम ने गांव पहुंचकर आरोपियों के घर की लोकेशन देखी। इसके बाद परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले की सुनवाई होगी। सरकार की ओर से कल हलफनामा दायर किया गया था।

सीबीआई द्वारा मथुरा कोर्ट में याचिका दायर कर सभी आरोपियों की कस्टडी मांगने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है। साथ ही जेल में भी आरोपियों से पूछताछ की जा सकती है। सीबीआई को यदि रिमांड मिलती है तो आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट भी हो सकता है। चारों आरोपी अलीगढ़ जेल में बंद हैं। उल्लेखनीय है कि सीबीआई की टीम ने इससे पहले गांव पहुंचकर पहले पीड़ित युवती के साथ हुए मामले का सीन क्रिएट किया था। इसके बाद पीड़िता के भाई से कई घंटे पूछताछ की थी। इसके बाद बुधवार को पीड़ित युवती के अन्य परिजनों के सीबीआई के हाथरस में कृषि विभाग के दफ्तर में बनाए अस्थाई कार्यालय में लाकर कई घंटे तक पूछताछ की गई थी।

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

आगरालीक्स… आगरा में इनररिंग रोड पर आज दोपहर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एत्मादपुर क्षेत्र में कानपुर से आ रही कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक युवक और दो युवतियों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। कार सवार लोग केदारनाथ जा रहे थे। मृतक लखनऊ और कानपुर के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल करा दिया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

error: Content is protected !!