आगरालीक्स.. आगरा में सात मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, इन मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण के दौरान कमियां मिली थी, फार्मसिस्ट नहीं थे। सहायक औषधि आयुक्त एके जैन औषधि आगरा के आदेशानुसार सात औषधि प्रतिष्ठानों के औषधि लाइसेंसों को निलम्बित किया गया है।
इनके लाइसेंस किए गए निलंबित
1- मैसर्स श्री राम कैमिस्ट, इरादत नगर, आगरा (फार्मासिस्ट नियुक्त न किये जाने के कारण)
2- मैसर्स जय दुर्गा मेडिकल स्टोर, थाने के सामने,भरतपुर रोड,अछनेरा,आगरा(निरीक्षण में पाई गई कमियों के आधार पर)
3- मैसर्स नितिन मेडिकल हॉल,ई146/2,टंकी रोड,कमला नगर,आगरा(निरीक्षण में पाई गई कमियों के आधार पर)
4- मैसर्स यतिन मेडिकल स्टोर,ग्राम व पोस्ट फरिहा,थाना फरिहा,तहसील जसराना,जनपद फिरोजाबाद(फार्मासिस्ट नियुक्त न किये जाने के कारण)
5- मैसर्स एन. जाहिद मेडिकल स्टोर,मो0 सैय्यदगंज,जाटवपुरी,थाना रसूलपुर,तहसील व जनपद फिरोजाबाद(निरीक्षण में पाई गई कमियों के आधार पर)
6- मै0 यादव मेडिकल स्टोर,बाई पास रोड,स्टेशन रोड,मैनपुरी(निरीक्षण में पाई गई कमियों के आधार पर)
7- मै0 श्री कृष्णा जनकल्याण मेडिकल स्टोर, रामनगर, छारबाग, सोफीपुर, फिरोजाबाद (निरीक्षण में पाई गई कमियों के आधार पर)