आगरालीक्स.. आगरा रीजन के टूंडला, बिहार के साथ ही अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है, पढे किस तरह बदल रहे समीकरण।
आगरा रीजन के टूंडला सहित सात विधानसभा में मतदान हो रहा है, टूंडला में दोपहर तीन बजे तक 40 फीसद से अधिक मतदान हो चुका है। इसके साथ ही यूपी में मलहानी, बुलंदशहर, अमरोहा की नौगवां सादाब, कानपुर की घाटम पुर, उन्नाव की बांगरमउ और देवरिया सीटों पर उपचुनाव में मतदान हो रहा है। मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है, यहां भाजपा सात सीटें जीत लेती है तो सरकार बरकरार रहेगी। सभी सीटें हार जाती है तो कांग्रेस दोबारा आ जाएगी। इसके साथ ही गुजरात की आठ, कर्नाटक, उडीसा, झारखंड और नगालैंड की दो दो, तेलंगाना, हरियाणा और छत्तीसगढ की एक एक सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है।
बिहार में 94 सीटों के लिए मतदान
बिहार में दूसरे चरण का मतदान 94 सीटों के लिए हो रहा है, इसमें लालू यादव के बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप के साथ ही चार मंत्रियों के भाग्य का फैसला भी होना है।
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव
अमेरिका में राष्ट्रपति के लिए चुनाव में न्यू हेम्पशायर में पहला वोट डाला जा चुका है, भारतीय समय के अनुसार शाम 4 30 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा, जो बुधवार सुबह 7 30 बजे तक चलेगा। बुधवार को ही परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। यहां वर्तमान राष्ट्रपति ट्रंप जो रिपब्लिकन पार्टी से हैं और डेमोक्रेटिक पार्टी के बिडेन के बीच कडा मुकाबला है। यहां छह करोड लोग मेल और डाक मतपत्र के जरिए बडी संख्या में वोट डाले जा चुके हैं।