आगरालीक्स.. आगरा में दोबारा से कोरोना के केस बढने लगे हैं, 61 नए केस, होटल के 5 कर्मचारी, डॉक्टर सहित किस क्षेत्र से आए नए केस.

आगरा में तीन नवंबर को कोरोना 61 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7391 पहुंच गई है। ताजगंज क्षेत्र के एक होटल के चार कर्मचारी, 65 साल की गोपालपुरा सदर निवासी महिला, 31 साल के सोरों कटरा शाहगंज, 28 साल के ताजगंज, 45 साल की सिविल लाइंस, 42 साल के नगला ग्यासी, 29 साल के जैतपुर कला, 63 साल की कुबेरपुर, 23 साल के कैलाश मोड सिकंदरा, 50 साल की दयालबाग, 58 और 52 साल के कर्मचारी एन्क्लेव के कपल, 40 साल के रोहता, 45 साल के शाहगंज, 65 साल के डौकी, 55 साल के सिकंदरा, 33 साल के छीपीटोला, 29 साल के खंदौली, आवास विकास कालोनी के 53 और 20 साल, 37 साल के जयपुर हाउस निवासी डाक्टर, 60 साल के कमला नगर निवासी डॉक्टर, 34 साल के बेलनगंज, 65 साल के राम नगर कालोनी, 82 साल के न्यू आगरा, 28 साल के दयालबाग, 53 साल के ट्रांस यमुना कालोनी, 26 साल के मारुति एस्टेट, 29 साल के शाहगंज, 29 और 30 साल के पुलिस कर्मी, 32 साल के गणपति क्लासिक निवासी मरीज की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
388 सक्रिय केस
कोरोना से 6857 मरीज ठीक हो चुके हैं, 7391 कुल केस हैं, 146 की मौत हुई है। 388 सक्रिय मरीज हैं, इनका इलाज चल रहा है।