आगरालीक्स ..आगरा में वाणिज्य कर विभाग का बम पटाखे की दुकान पर छापा, महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज से टीम ने 1 66 लाख की टैक्स पैनल्टी वसूली है।
वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा के एडीशनल कमिश्नर ग्रेड वन राकेश कुमार श्रीवास्तव और अपर कमिश्नर ग्रेड टू डीके सिंह के निर्देशन में संयुक्त आयुक्त केएन पाल और एके श्रीवास्तव ने महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज, लडामदा में कार्रवाई की। टीम को रिकार्ड में पर्चे नहीं मिले, टीम ने 1 66 लाख टैक्स पैनल्टी वसूली है। स्टाक व खरीद-बिक्री रजिस्टर अपने जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है।