आगरालीक्स… करवाचौथ पर्व पर आज आप अपनी राशि के अनुसार किस रंग की साड़ी पहनकर पूजा-अर्चना करें तो सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होगी। आगरालीक्स में आज जानकारी दे रहे हैं अलीगढ़ के ज्योतिषाचार्य पंडित हृदयरंजन शर्मा।
मेष राषि- इस राशि की महिलाएं करवाचौथ की पूजा अगर लाल औऱ गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर करती हैं तो आने वाला समय बेहद शुभ रहेगा।
वृषभ राशि- इस राशि की महिलाओँ को करवाचौथ की पूजा सिल्वर और लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार में कमी नहीं आएगी।
मिथुन राशि- मिथुन राशि की महिलाओं के लिए हरा रंग इस करवाचौथ बेहद शुभ रहने वाला है। इस राशि की महिलाएं हरे रंग की साड़ी के साथ हरी और लाल रंग की चूड़िया पहनकर चांद की पूजा करनी चाहिए। इससे पति दीर्घायु होता है।
कर्क राशि- इस राशि की महिलाओँ को करवाचौथ की पूजा विशेषकर लाल-सफेद रंग के कॉबिनेशन वाली साड़ी के साथ रंग-बिरंगी चूड़ियों पहनकर पूजा करनी चाहिए। इस राशि की महिलाओँ को व्रत खोलते समय चांद को सफेद बर्फी का भोग लगाना चाहिए। इससे दापंत्य जीवन में प्यार में कोई कमी नहीं रहेगी।
सिंह राशि- करवाचौथ की साड़ी चुनने के लिए इस राशि की महिलाओं के पास कई विकल्प हैं। इस राशि की महिलाएं लाल, संतरी, गुबाली और गोल्डन कलर की साड़ी चुन सकती है। इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखी रहता है।
कन्या राशि- इस राशि की महिलाओँ को करवाचौथ पूजा लाल, हरी या फिर गोल्डन कलर की साड़ी पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ जाएगी।
तुला राशि- इस राशि की महिलाओँ को पूजा करते समय लाल-सिल्वर रंग की साड़ी पहननी चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनने से पति-पत्नी के बीच हमेशा प्यार बना रहता है।
वृश्चिक राशि- इस राशि की महिलाएं लाल महरून या गोल्डन कलर की साड़ी पहनकर पूजा अर्चना करनी चाहिए। वैवाहिक जीवन में उल्लास और प्रेम बना रहता है।
धनु राशि- इस राशि की महिलाएं पीले या आसमानी रंग के कपड़े या साड़ी पहन कर पति की लंबी उम्र की कामना करें।
मकर राशिः मकर राशि की महिलाएं इलेक्ट्रिक ब्लू रंग करवाचौथ पर पहनने के लिए चुनें। इससे आपके मन की हर इच्छा जल्द पूरी होगी।
कुंभ राशि- इस राशि की महिलाओँ को नेवी ब्ल्यू या सिल्वर कलर के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे गृहस्थ जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी।
मीन राशि- इस राशि की महिलाओँ को करवाचौथ पर लाल या गोल्डन रंग के कपड़ा पहनना शुभ होगा। सुख समृद्धि में वृद्धि होगी।