आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई, 68 नए केस आने से कुल केस 8002 पहुंच गए हैं, किस क्षेत्र से आए केस।
आगरा में 12 नवंबर को ट्रांस यमुना कालोनी निवासी 53 साल के कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई, कोरोना पॉजिटिव 154 मरीजों की मौत हो चुकी है। आवास विकास सिकंदरा के 41 साल के मरीज, 37 साल के पुष्पांजलि सीजन, 52 साल के एमजी रोड रावली, 88 साल के माध्यम कुंज, 64 साल के शाहगंज, 31 साल के बरहन, 21 साल के मॉल, 56 साल के शाहगंज, 42 और 16 साल के रघुनाथ नगर, 57, 55 और 47 साल के पुष्पांजलि बाग,30 साल की नामनेर, 57 साल के शाहगंज के मरीज की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव की संख्या 8002 पहुंच गई है जबकि 7268 मरीज ठीक हो चुके हैं। 580 मरीजों का इलाज चल रहा है।