आगरालीक्स.. आगरा में आज से चार दिवसीय दीपोत्सव, पढे शुभ समय, पूजन विधि, आज धनतेरस पर आयुष्मान व प्रीति, दीपावली पर सौभाग्य और सर्वार्थ सिदृध योग।
आज धनतेरस के साथ चार दिवसीय दोपोत्सव का आगाज हो गया। घरों से लेकर बाजार सतरंगी रोशनी में नहाए हुए हैं।
धनतेरस पर सोने चांदी, वर्तन, इलेक्ट्रोनिक आइटम खरीदना शुभ रहेगा। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन धनवंतरि देव औषधियों से भरा हुआ कलश लेकर समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे, शाम को नरक चर्तुदशी लग जाएगी, इसे रूप चौदस भी कहते हैं, ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु का वामन अवतार इसी दिन हुआ था।
खरीदारी का मुहूर्त दोपहर 12 से 2 .50 बजे तक
शाम 4. 20 बजे से 5. 57 बजे तक
योग आयुष्मान और प्रीति योग
दीपावली ऐसा माना जाता है कि दीपावली वाले दिन समुद्र मंथन के समय महालक्ष्मी का प्राकटय हुआ था, त्रेता युग में भगवान राम के वनवास से वापस आने पर अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर खुशियां मनाईं थीं।
पूजन का समय शाम 5 .54 से 7 .50 बजे तक
योग आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिदिृध योग, लक्ष्मी योग, वीणा योग
गोवर्धन ऐसा माना जाता है कि ब्रजवासियों को बचाने के लिए भगवान श्री क्रष्ण ने गोवर्धन पर्वत को धारण किया था।
पूजन का समय शाम 5 .50 बजे से 7. 46 बजे तक
योग शोभन योग, विशाखा नक्षत्र
भाई दूज ऐसा माना जाता है कि भाई दूज से अकाल म्रत्यु नहीं होती है।
भाई का तिलक करने का मुहूर्त
सुबह 9. 21 बजे से 11 .26 बजे तक
दोपहर 1. 11 बजे से 2 .42 बजे तक
योग सर्वार्थ सिदिृध योग, हर्ष महापुरुष योग