आगरालीक्स.. अगारा के अंबेडकर विवि से 2014 -15 सत्र की और उसके बाद के सत्र की डिग्री जारी की जाएंगी, करीब 7. 50 लाख डिग्रियां नोडल केंद्रों के माध्यम से छात्रों को दी जाएंगी।
आगरा के अंबेडकर विवि के छात्रों को डिग्री नहीं मिल रही है, डिग्री लेने के लिए छात्र चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे में विवि ने सत्र 2014- 15 और उसके बाद के सत्र की करीब 7 -50 लाख डिग्री तैयार कराई हैं। ये डिग्रियां नोडल केंद्रों के माध्यम से छात्रों को उपलब्ध कराई जाएंगी। डिग्री तैयार करने का काम विवि के छलेसर कैंपस में चल रहा है।