आगरालीक्स.. आगरा में प्रदूषण के स्तर में कमी आई है, आज आगरा का एक्यूआई 274 दर्ज किया गया, यह 300 से अधिक था।
आगरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 274 रहा, इससे हवा में घुली कार्बन मोनोआक्साइड की अधिकतम मात्रा मानक चार माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से नौ गुना से अधिक रही। अति सूक्ष्म कणों की अधिकतम मात्रा मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से पांच गुना से अधिक रही।
एक्यूआई
0-50, अच्छी
51-100, संतोषजनक
101-200, मध्यम
201-300, खराब
301-400, बहुत खराब
401-500, खतरनाक