आगरालीक्स.. आगरा में त्योहार पर साप्ताहिक बंदी समाप्त कर दी है, अब बाजार हर रोज खुल सकेंगे, धनतेरस से कार्तिक पूर्णिमा तक बाजारों की सप्ताहिक बंदी समाप्त करने के आदेश डीएम प्रभु एन सिंह ने जारी किए हैं।
डीएम प्रभु एन सिंह के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण और लाकडाउन के बाद से आर्थिक मंदी से जूझते व्यापारियों, दुकानदारों और उद्यमियों को त्योहारी सीजन में साप्ताहिक बंदी से छूट दी गई है। इसमें उप्र दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम 1962 के अंतर्गत धनतेरस से कार्तिक पूर्णिमा तक साप्ताहिक बंदी से पूरी तरह छूट प्रदान की गई है।