आगरालीक्स.. आगरा में दीपोत्सव पर जमकर ज्वैलरी की बिक्री हुई, धनतेरस और दीपावली के दिन ज्वैलरी शोरूम में शाम तक भीड लगी रही।
आगरा में दीपावली पर ज्वैलरी भी खूब बिक्री, ज्वैलरी पर कई तरह की छूट का लोगों ने जमकर फायदा उठाया। धनतेरस के बाद दीपावली पर एमजी रोड के ज्वैलरी शोरूम से लेकर किनारी बाजार के ज्वैलरी शोरूम पर ग्राहकों की भीड रही। ज्वैलरी के साथ ही पूजन के लिए चांदी के सिक्के, लक्ष्मी गणेश की जमकर खरीद की गई। सुबह से रात तक भीड लगी रही।