आगरालीक्स.. आगरा में दिवाली पर बीते 48 घंटे में कोरोना के 100 से अधिक नए केस आए हैं, एक की मौत हो गई, कोरोना के कुल केस 8190 पहुंच गए हैं।
आगरा में 14 और 15 नवंबर को दो दिन में कोरोना के 63 और 42 नए केस आए हैं, इस तरह बीते 48 घंटे में कोरोना के 105 नए केस आए हैं। 67 साल के बेलनगंज निवासी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव 156 मरीजों की मौत हो चुकी है। एसएसपी कार्यालय सहित छह पुलिस कर्मी, एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 8190 पहुंच गई है, 7479 मरीज ठीक हो चुके हैं। 555 मरीज भर्ती हैं।