आगरालीक्स.. आगरा में 611 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति होनी थी, इसमें से 30 को नौकरी नहीं मिली है।
बीएसए राजीव कुमार यादव ने बताया कि जिले में पहले चरण में 560 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए और 51 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र आपत्तियों के कारण रोके गए थे। विद्यालय आवंटन काउंसिलिंग तक 51 में 21 अभ्यर्थियों की आपत्तियों का निस्तारण स्थानीय स्तर पर साक्ष्य लेकर कर दिया गया। 30 अभ्यर्थियों के नियुक्ति और विद्यालय आवंटन पत्र पर रोक है, उन पर फैसला शासन स्तर से लिया जाएगा। इसमें से 20 अभ्यर्थियों के मूल अंकों और आवेदन पत्रों में लिखे गए अंकों में अंतर हैं। इस पर शासन स्तर से ही फैसला लिया जाना है। चार मामले अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के हैं, जबकि यह भर्ती प्रदेश के स्थानीय निवासियों के लिए ही थी।